Subsidy Farmers Govt. Scheme Small Business

हरियाणा उत्तम बीज योजना 2023

हरियाणा उत्तम बीज योजना 2023

हरियाणा उत्तम बीज योजना एक कृषि योजना है

Detail :-(विस्तार)

यह योजना किसानों को उत्तम बीज प्राप्त करने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे उन्हें उचित मूल्य पर बीज मिलते हैं। इसके अलावा, उत्तम बीज उत्पादन के लिए गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाता है, जिससे फसलों की उपज में वृद्धि होती है और खेती का उत्तम प्रबंधन सुनिश्चित होता है।इस योजना के तहत किसानों को मुफ्त बीज दिए जायेंगे जिसकी कीमत लगभग 1200 रूपए से 2000 रूपए है। बीज के अलावा, 2000 रूपए प्रति एकड़ के लिए वित्तीय सहायता दो चरणों में प्रदान की जाएगी। पहले 200 रूपए पोर्टल पर पंजीकरण के समय और शेष 1800 रुपए बोए हुए क्षेत्र के सत्यापन के बाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 766 रुपए प्रति हेक्टेयर का मक्का फसल बीमा प्रीमियम भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को अन्य वित्तीय सहायता भी मिलेगी। किसानों को दालों का बीज भी मुफ्त में दिया जाएगा और उसी तर्ज पर प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा।

                योजना का नाम

             Name of scheme

            हरियाणा बीज योजना

        Haryana Seed Scheme

      विभाग              कृषि विभाग
      लाभार्थी             राज्य के सभी किसान
      उद्देश्य     किसानों को फ्री बीज और आर्थिक सहायता
      शुरू की गयी               27 मई 2019
      किसके द्वारा शुरू की गयी              श्री मनोहर लाल खट्टर
      आर्थिक सहायता               Rs. 2000/-
      Official Website      https://saralharyana.gov.in/

 

 Objective of the Scheme:-(योजना का उद्देश्य)

  • एक ही जगह पर बार बार वही फसल लगाने से मिटटी की उर्वरता में कमी आती है। इसलिए किसानों को अपने खेत में विविधता वाली फसल उगानी चाहिए।
  • राज्य में मक्का ही धान का स्थान ले सकता है। इससे पानी की बचत भी होगी और गेंहू की फसल में भी बढ़ोतरी होगी।
  • अगर चावल की जगह मक्का और दालें लगाई जाएंगी तो गेंहू की उपज में भी फायदा होगा।
  • सरकार द्वारा यह साफ़ किया गया है कि उनका फसल विविधता को लेन का मुख्य कारण पानी, बिजली और मिट्टी की सेहत को बचाना है।
  • किसानों के हित संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गयी है।

 

Name of Districts Applicable Haryana Seed Scheme:-(हरियाणा बीज योजना लागू जिलों के नाम)

 

यह योजना राज्य के सात जिलों में शुरू की गयी है जिनके नाम निम्नलिखित है :-

  • करनाल
  • अम्बाला
  • जींद
  • सोनीपत
  • कैथल
  • कुरुक्षेत्र
  • यमुनानगर

 

Benefits of the scheme:-(योजना के लाभ)

  • इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की फसलें लगी जाएँगी जिससे कि काफी फायदा होगा।
  • इसके द्वारा पानी की बचत होगी, जिससे भूमिगत जल के प्रदूषण में कमी आएगी।
  • बिजली और ईधन की बचत होगी।
  • मिट्टी की उर्वरता में बढ़ोतरी होगी।
  • अगर चावल की जगह मक्का लगाया जाएगा तो गेंहू की उपज में भी बढ़ोतरी होगी।
  • पानी की बचत होने से भूमिगत जल की सुरक्षा होगी और लोगों को पानी मिलेगा।

 

Eligibility for the scheme:-(योजना के लिए पात्रता)

  • लाभार्थी को हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी को किसान होना चाहिए।

 

Haryana Seed Scheme Apply Online के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड

 

 

Haryana Seed Scheme Apply Online:-

अगर आप भी इस योजना के लिए अपना पंजीकरण करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/# पर जाना होगा।
  • अब आपको New User ? Register Here पर क्लिक करना होगा।

 

  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।

 

  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरे और कैप्चा कोड भरें।
  • इसके बाद Validate बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप लॉगिन करने के बाद आवेदन कर सकते है।
In case of any query please contact :- 

Helpline No. – 1800-2000-023

E-Mail ID – saral.haryana@gov.in

Important Link

WhatsApp Group Join Join Now