Farmers Registration Govt. Scheme

हरियाणा फसल विविधीकरण योजना Online Form 2023

हरियाणा फसल विविधीकरण योजना Online Form 2023

फसल विविधीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों को अलग-अलग प्रकार की फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

DETAIL:-(विस्तार)

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में बढ़ती हुई पानी की कमी की समस्या को दूर करना और किसानों को धान की खेती छोड़कर अन्य फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। क्योंकि धान की खेती में बहुत अधिक मात्रा में पानी का उपयोग होता है जिसके कारण हरियाणा के कई जिलों में जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है। इसी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने हरियाणा फसल विविधीकरण योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत धान की खेती छोड़कर अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। Haryana Crop Diversification Scheme के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ राज्य में अन्य फसलें जैसे-मक्का, दलहन एवं तिलहन की फसलों को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे राज्य इन फसलों के क्षेत्र में विकसित होगा।

Haryana Crop Diversification Scheme Table:-

(हरियाणा फसल विविधीकरण योजना सारणी)

योजना का नाम Haryana Crop Diversification Scheme
शुरू की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
साल 2023
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य भूजल स्तर को नियंत्रित करना एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना
योजना की श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया Online
OfficialWebsite Home (agriharyana.gov.in)

 

Important Documents:-

(महत्वपूर्ण दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  •  निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि योग्य भूमि के दस्तावेज
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

 

Benefits of Haryana Crop Diversification Scheme 2023:-

(हरियाणा फसल विविधीकरण योजना 2023 के लाभ)

  • हरियाणा फसल विविधीकरण योजना के तहत हरियाणा राज्य में अन्य फसलों के उत्पादन को भी बढ़ोतरी मिलेगी।
  • राज्य के किसान Haryana Crop Diversification Scheme के अंतर्गत कम खर्च पर अधिक आय प्राप्त कर सकेंगे।
  • फसलों के विविधीकरण से राज्य में जल संकट की समस्या का समाधान भी हो सकेगा।
  • विभिन्न प्रकार की फसलें लगाने से मिट्टी की उर्वरता शक्ति में विकास होगा तथा इसके साथ ही है राज्य के भूजल स्तर में भी सुधार लाएगी।
  • हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वैकल्पिक फसलों जैसे मक्का, कपास व बाजरा आदि का मुफ्त बीमा प्रदान करेगी।
  • राज्य सरकार द्वारा Haryana Crop Diversification Scheme के तहत धान की खेती को छोड़कर वैकल्पिक खेती करने वाले किसानों को ₹7000 प्रति एकड़ की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी।

Important Link

WhatsApp Group Join Join Now