BPL Families Welfare Scheme General Residents Govt. Scheme

PM Swamitva Yojana

PM Swamitva Yojana

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनकी ज़मीन के साथ सुरक्षित और स्वामित्व का अधिकार प्रदान करेगा।

PM Swamitva Yojana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2021 को स्वामित्व योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की संपत्ति के स्पष्ट स्वामित्व की स्थापना को सुधारात्मक कदम दिया जाएगा। सरकार द्वारा ड्रोन तकनीक का उपयोग करके भूमि का मानचित्र तैयार किया जाएगा और कानूनी स्वामित्व कार्ड जारी किया जाएगा। जिससे गांव के मालिकों को उनकी जमीन पर मालिकाना अधिकार प्राप्त होगा। और जमीनों पर जबरन कब्जा करने पर भी रोक लगेगी। क्योंकि सरकार के पास ऑनलाइन भूमि से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध होगी। यह योजना पंचायती राज मंत्रालय और राज्य राजस्व विभाग द्वारा संचालित की जाती है। Swamitva Yojana के माध्यम से संपत्ति का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिक बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं साथ ही संपत्ति संबंधी विवादों को कम किया जा सकेगा। इस बार ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले एक लाख लोगों को उनका मालिकाना हक देने का फैसला लिया गया है।

 

PM Swamitva Yojana के बारे में जानकारी

             योजना का नाम            Swamitva Yojana
            शुरू की गई            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
            मंत्रालय            पंचायती राज मंत्रालय
            लॉन्च की तिथि                24 अप्रैल 2021
            लाभार्थी              देश के नागरिक
            उद्देश्य          नागरिकों को जमीन का मालिकाना हक दिलाना 
           आवेदन प्रक्रिया                  Online
           Official Website           https://svamitva.nic.in/svamitva/

 

स्वामित्व योजना का उद्देश्य

  1. भूमि कायमीकरण: योजना के अंतर्गत, हम भूमि के स्वामित्व को स्पष्ट और निश्चित बनाने के लिए भूमि प्रमाणपत्र प्रदान कर रहे हैं, जिससे लोगों के पास उनकी ज़मीन के प्रमाण होता है।

  2. भूमि के उपयोग का सुधारणा: स्वामित्व योजना भूमि के सही और उपयोगी तरीके से उपयोग को सुधारने का अवसर प्रदान करती है। इसके माध्यम से हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और लोगों को अधिक आय के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

  3. भूमि के निर्माण का प्रोत्साहन: योजना के अंतर्गत, ग्रामीण भूमि संपत्ति के निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे भूमि के मौजूदा अवसरों का सही तरीके से उपयोग किया जा सकता है।

  4. ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुधारणा: स्वामित्व योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने में मदद करती है, क्योंकि यह भूमि के सही उपयोग से आय और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देती है।

स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संपत्ति कार्ड को वितरित करने की घोषणा की गई है साथ ही कहा गया है कि स्वामित्व योजना 2023 के अंतर्गत ग्रामीण नागरिकों को मोबाइल फोन पर मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा जाएगा। जिससे उम्मीदवार अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और जो संबंधित राज्य सरकार है उन्हें फिजिकल कार्ड वितरित किए जाएंगे। कार्ड प्राप्त होने के बाद आपको आपकी जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा। संपत्ति कार्ड के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में निवास कर रहे भूमि धारक बैंक से लोन लेने में सक्षम हो सकेंगे। पीएम के द्वारा हरियाणा के 221, उत्तर प्रदेश के 346, उत्तराखंड के 50 गांव, महाराष्ट्र के 100 और मध्य प्रदेश के 44 गांव एवं कर्नाटक के 2 गांव के भूमिधारकों को संपत्ति कार्ड दिए गए हैं। देश के सभी लोगों की भूमि का विवरण इस योजना के माध्यम से किया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा इस योजना के माध्यम से जमीन के कागजात के बारे में पूरा लेखा जोखा तैयार किया जाएगा। जिसे ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध किया जाएगा। ऑनलाइन जमीन का रिकॉर्ड उपलब्ध होने से भ्रष्टाचार को रोका जा सकेगा।

Swamitva Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से किसी भी नागरिक को अपनी भूमि से जुड़े दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्वामित्व योजना के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा गांव की जमीन का रिकॉर्ड ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
अब ग्रामीण इलाकों के नागरिकों को बैंक से लोन मिल सकेगा।
देश में 100 ग्राम पंचायत डिजिटल से जुड़ी थी लेकिन अब 2023 में 125000 ग्राम पंचायत डिजिटल से जुड़कर इंटरनेट का लाभ प्राप्त कर रही है।
यह योजना देश में भ्रष्टाचार को रोकने में सहायक है।
ड्रोन मैपिंग के माध्यम से सभी भूमि की देखभाल की जाएगी।
भूमि के मालिक अपनी भूमि का रिपोर्ट ऑनलाइन अपने मोबाइल से चेक कर सकते हैं।
स्वामित्व योजना को देश के 10 राज्यों में आरंभ कर दिया गया है लेकिन 2024 तक स्वामित्व योजना का लाभ देश के सभी गांव को प्रदान किया जाएगा।
Swamitva Yojana के माध्यम से लोग भी संपत्ति का डिजिटल ब्यौरा सरकार के पास मौजूद रहेगा। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और हरियाणा में ड्रोन मैपिंग की शुरुआत कर दी गई है।
संपत्ति कार्ड मिलने से जमीन पर होने वाले विवाद को खत्म किया जा सकेगा।

स्वामित्व योजना के स्टेकहोल्डर

1 टेक्नोलॉजी इंप्लीमेंटेशन एजेंसी

2 मिनिस्ट्री ऑफ़ पंचायती राज
3 स्टेट रिवेन्यू डिपार्मेंट
4 लोकल डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटीज
5 स्टेट पंचायती राज डिपार्मेंट
6 ग्राम पंचायत
7 प्रॉपर्टी ओनर
8 नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर

Swamitva Yojana में संपत्ति कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्वामित्व योजना में संपत्ति कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंसर कार्ड द्वारा आपको एक मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा जाएगा। लिंक प्राप्त होने पर आप संपत्ति कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से लिंक आने पर अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जब आपके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा जाएगा। तो आपको अपने फोन के इनबॉक्स पर जाना होगा।
उसके बाद आपको दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करते ही आपका प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देशभर के 1 लाख जमीन मालिकों को एसएमएस भेजा जाएगा। लेकिन कुछ समय पश्चात राज्य सरकार स्वयं ही इस योजना के तहत जमीन के मालिकों के घर घर जाकर कार्ड वितरण करेगी।
इस प्रकार आप आसानी से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 स्वामित्व योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Swamitva Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
स्वामित्व योजना
  • होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको लॉगिन करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा। जिसमें आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • आप इस यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग पोर्टल पर लॉगिन के लिए कर सकते हैं।

 

Swamitva पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
Swamitva Yojana
  • अब आपको इस पेज पर अपना फोन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। 
 

Important Link

WhatsApp Group Join Join Now